breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

चंद्रबनी के श्मशान घाट के पास मिला युवक का शव

देहरादून। देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में श्मशान घाट के पास एक नाले में युवक का शव मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
देहरादून के चंद्रबनी के श्मशान घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव नाले में मिला, इस शव से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। शव स्थानीय कॉलोनी का नहीं है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस और चौकी प्रभारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में लापता हुए लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन या दून अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई संदिग्ध साजिश है।