breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल- 2026 का शुभारम्भ

चमोली। विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल- 2026 का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुभारम्भ किया। नेशनल चैंपियनशिप में 17 राज्यों की टीमों के अलावा आइटीबीपी सीआरपीएफ व सेना की टीमें जोश उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर रही है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को औली में 'Auli Winter Carnival 2026' का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिक संभावनाओं का अद्वितीय संगम है। समुद्र तल से 2500 (दो हजार पांच सौ) से 3050 (तीन हजार पचास) मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली, अपने विस्तृत प्राकृतिक ढलानों, ओक और देवदार के वनों तथा नंदा देवी, कामेट और माना जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारण भारत का प्रमुख Winter Destination बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है। पर्यटन मंत्री ने Winter Carnival के आयोजन के लिए बधाई देते हुए  कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि Auli Winter Carnival 2026 उत्तराखंड को वैश्विक मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। शीतकालीन पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने हेतु औली में विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। कार्निवल के दौरान स्कीइंग, साहसिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का आयोजन किया गया।