breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

वर्ष 2003 की मतदाता सूची से की जा रही वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित 
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण), बीएलओ आउटरीच अभियान,बूथ लेवल एजेंट्स की शत प्रतिशत नियुक्ति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी एसआईआर की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में बीएलओ द्वारा आउटरीच अभियान के तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 79 प्रतिशत मैपिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में बीएलए के सहयोग से मैपिंग प्रक्रिया और तेजी से की जा सकती है। उन्होंने इस संबंध में सभी से सहयोग की अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राजनीतिक दलों द्वारा 15437 बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति की जा चुकी है, जिसमें भाजपा द्वारा 7165, कांग्रेस द्वारा 7968, बीएसपी द्वारा 117, सीपीआई (एम) द्वारा 187 बीएलए नियुक्त किए गए हैं । इसके अतिरिक्त आप और एनपीपी द्वारा अभी एक भी बीएलए नियुक्त नहीं किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से फरवरी माह तक शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील की। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित बीजेपी से श्री राजकुमार पुरोहित, श्री विरेंद्र वल्दिया, कांग्रेस पार्टी से श्री मनोज रावत, श्री अमेंद्र बिष्ट, सीपीआई (एम) से श्री अनंत आकाश, बीएसपी से श्री सुरेंद्र जजारिया उपस्थित रहे।