breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

ऐतिहासिक लोकभवन घेराव कर धामी सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकी : गणेश गोदियाल

देहरादून। प्रदेश में युवाओं के अधिकारों पर हो रहे प्रहार, भर्ती घोटालों और बढ़ती बेरोज़गारी के विरुद्ध उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय परेड ग्राउंड देहरादून से लोकभवन कूच किया, उनके जुलूस को पुलिस प्रशासन ने बैरिकेटिंग लगा कर बीच रास्ते में रोक दिया। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों के मध्य तीखी झड़पे भी हुई। कांग्रेस के बड़े नेता बैरिकेटिंग के ऊपर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारे-बाजी करते हुये प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियो ने कहा की यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि उत्तराखंड के हर युवा, हर परिवार और प्रदेश के भविष्य की है। प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं, बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करने के संकल्प के साथ कार्यकर्ता आज सड़क पर उतरे हैं। लोकभवन कूच प्रदेश की जनता की पीड़ा, अधिकारों और न्याय की मांग को सरकार तक पहुँचाने का एक सामूहिक प्रयास हैं। आज लोकभवन घेराव में हिस्सा लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, लोकसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, आदमपुर पंजाब के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, प्रदेश प्रभारी अनुसूचित विभाग और रविंद्र सिंह चौहान अपने साथियों के देहरादून पहुंचे थे। 
राज्यपाल आवास कूच के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार सामग्री लगाई गई थी, लेकिन आज सुबह नगर निगम द्वारा इन्हें हटा दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि सरकार आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता आज जन मुद्दों को लेकर लोकभवन का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन में प्रदेशभर से पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश में महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, जंगली जानवरों के हमले, पलायन, आपदा प्रभावितों को राहत व मुआवजा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों को फसल का नुकसान होने पर मुआवजा न मिलने समेत अन्य मुद्दों पर लोकभवन का घेराव करने पहुंचे। पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए, जहां से लोकभवन घेराव के लिए कूच करने निकले। रैली में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रीतम सिंह ने आज महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महंगाई व जंगली जानवरों के हमलों के खिलाफ आयोजित ऐतिहासिक राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। गणेश गोदियाल एवं प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड में एकजुट हुए उससे आने वाले समय में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी तथा हम और अधिक ताकत से भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों तथा अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब देने के लिए तत्पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की सुख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक राजभवन घेराव कर भाजपा की धामी सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है। श्री गणेश गोदियाल नेराजभवन घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से  कांग्रेस   कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाने का काम कर दिया है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और जनता भाजपा सरकार की तानाशाही, जनविरोधी नीतियों और कुशासन से निजात पायेगी।