उत्तरायणी कौथिक महोत्सव:गीता पुष्कर धामी ने विधि विधान से पूजा अर्चना की,सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर कामना
संपादक/जितेंद्र नैय्यर
देहरादून!माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज परेड ग्राउंड, देहरादून में Sewa Sankalp Foundation के तत्वावधान में 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित होने जा रहे उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की सफलता के गीता पुष्कर धामी ने माताजी के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर श्रीमती गीता धामी ने प्रभु से महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की कामना की।
पूजन उपरांत पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया। इसके पश्चात सेवा संकल्प फाउंडेशन के सभी साथियों के साथ बैठक कर महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आयोजन को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
इस दौरान श्रीमती गीता पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं, लोककला, लोकसंगीत और सामाजिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक सहभागिता को सशक्त करना है।
