breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

लोक भवन में होली मिलन एवं उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन                                                      

देहरादून 26 फरवरी। लोक भवन में गुरुवार को होली मिलन एवं उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए लोक भवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सम्मानित कार्मिकों को बधाई दी और कहा कि किसी भी व्यक्ति को मिलने वाला सम्मान उसके परिश्रम और समर्पण का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने के साथ-साथ जिम्मेदारियाँ भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि सम्मानित व्यक्ति से परिवार, समाज और कार्यस्थल को अधिक अपेक्षाएँ होती हैं। राज्यपाल ने कहा कि अनुशासन और मर्यादा का पालन जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए सभी को अपने कार्य में निरंतर सुधार और बेहतर करने का प्रयास करते रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि सभी कार्मिकों को सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए और जीवन में नैतिक सीमाएं निर्धारित करते हुए किसी भी प्रकार के लालच या भ्रष्ट आचरण से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ही एक अच्छे कर्मचारी और अच्छे नागरिक की पहचान होती है।
  आने वाले होली के पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए राज्यपाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी मनमुटाव और भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होली मिलन का वास्तविक उद्देश्य आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई सकारात्मक शुरुआत करना है। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विधि परामर्शी श्री कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी एवं लोक भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।