breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

यात्रा– 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित   

       देहरादून। आगामी श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा– 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर देहरादून स्थित कैनाल रोड पर बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति के कैंप कार्यालय के सभागार में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता में बदरी- केदारनाथ मंदिर समिति के सम्मानित उपाध्यक्ष, समिति के सम्मानित सदस्यगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक से पूर्व केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं बीकेटीसी सदस्य, दिवंगत श्रीनिवास पोस्ती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इस समीक्षा बैठक में समिति के सम्मानित सदस्यगणों के महत्वपूर्ण सुझावों पर आगामी यात्रा की व्यवस्थाओं, तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु संचालन को लेकर गहन विचार -विमर्श किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व तीर्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति का कार्यालय आईएसबीटी ऋषिकेश के समीप पर्यटन विभाग के रजिस्ट्रेशन भवन में स्थापित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को त्वरित एवं सुगम सहायता उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल द्वारा आगामी यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में सरल एवं सुगम दर्शन व्यवस्था, पूजा व्यवस्था, मंदिर परिसरों का सौंदर्यीकरण एवं रंग-रोगन, यात्री विश्रामगृहों का रखरखाव, आवास व्यवस्था,पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं साफ-सफाई से संबंधित व्यवस्थाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।
बैठक में बीकेटीसी के सम्मानित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सम्मानित सदस्य महेन्द्र शर्मा, धीरज मोनू पंचभैया, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डॉ. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी एवं दिनेश डोभाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दिव्य तीर्थयात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।