थाना क्षेत्रो में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक
देहरादून। आगामी होली, ईद तथा वर्तमान में चल रहे रमजान के महीने के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रो में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर त्यौहारों को मनाने की अपील करी। त्यौहारों के दौरान अराजकता फैलाने तथा आपसी सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की चेतावनी दी गईं। बैठक में सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों, सीएलजी मेम्बर, जन प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कराने के एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये थे।
