breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

थानों में बैठकों का दौर, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

चमोली। प्रचलित रमजान और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु चमोली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थानों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक कवायद शुरू हो गई है।
एसपी चमोली के आदेशानुसार, सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सीएलजी समिति, ग्राम सुरक्षा समिति, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित कीं।
सभी पक्षों से संवाद कर त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई है।त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।त्योहारों के दौरान बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और यातायात के सुचारू संचालन हेतु टैक्सी यूनियनों को सख्त हिदायत दी गई है।किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी गई है।
एसपी चमोली,  सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि— "आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक बिना किसी भय के अपने पर्व मना सके। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।"