नैनीताल पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
हल्द्वानी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नैनीताल पहुंचे हैं. पंतनगर एयरपोर्ट से हल्द्वानी सर्किट हाउस पहुंचने पर प्रशासन ने उनका स्वागत किया. अधिकारियों ने विकास योजनाओं की जानकारी दी. शाम को वे भीमताल में रात्रि विश्राम करेंगे. 8 मार्च को रामनाथ कोविंद पंतनगर से दिल्ली रवाना होंगे.
