breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नगर निगम प्रशासन ने किया लोकतंत्र का अपमान 

देहरादून। आज महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में नगर निगम, देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रैली एवं राजभवन घेराव कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु लगाए गए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स एवं कटआउट को नगर निगम प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना हटाए जाने के विरोध में किया गया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, देहरादून के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसे एसडीएम कुमकुम जोशी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की समस्याओं को उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में आकर कांग्रेस के प्रचार सामग्री को हटाया, जो लोकतंत्र का सीधा अपमान है। डॉ. गोगी ने कहा कि यदि अन्य राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में इस प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती, तो कांग्रेस के साथ यह भेदभाव क्यों? उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा सरकार जन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस पार्टी गिरती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी और जंगली जानवरों के हमलों जैसे गंभीर मुद्दों पर संघर्ष कर रही है, जिसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो नगर निगम प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, मदन लाल , पार्षद मुनिक अहमद भूरा, अर्जुन सोनकर, अभिषेक तिवारी , संगीता गुप्ता, वीरेंद्र बिस्ट, रमेश मंगू, ज़ाहिद अंसारी, शुष्यंत वोहरा, अरविंद चौधरी, मोनिका चौधरी, सत्या पोखरियाल, अनूप कपूर, सरिता बिस्ट, उर्मिला थापा, सावित्री थापा,आदर्श सूद, वीरेंद्र पंवार, निधि नेगी, राजकुमार जायसवाल, अनिरुद्ध डोबरियाल, मुकेश सोनकर, सविता सोनकर, नीरू देवी,हरजीत सिंह, मंजू , मनीष गर्ग आदि मौजूद थे।