breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

महिलाओं के बीच पहुंचने के लिए भाजपा ने कीर्तन-नवरात्र प्लान बनाया 

नवरात्र के हर दिन अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम 
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए खास कीर्तन-नवरात्र प्लान तैयार किया है। संगठन ने महिला मोर्चा को इस प्लान को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी सौंप दी है। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की नजर युवाओं के अलावा महिला मतदाताओं पर भी है। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो जनवरी में प्रदेश में 84,29,459 मतदाताओं में से 40,64,488 महिला मतदाता हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी महिला मतदाताओं ने भाजपा को रिकॉर्ड जीत तक पहुंचने में अहम किरदार अदा किया था। लिहाजा, संगठन ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भी महिला मतदाताओं पर मजबूत पकड़ बनाने पर जोर लगाया है। इसके लिए महिला मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि मंडल स्तर तक होने वाली कीर्तन मंडल में मोर्चा शामिल होगा। महिलाओं के बीच कीर्तन का आनंद लेने के साथ ही सरकार की उपलब्धियां और सेवाएं पहुंचाएगी। इसी प्रकार, नवरात्र के हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उधर, हरियाली तीज को भी भाजपा, महिलाओं के साथ मिलकर मनाएगी। यह कार्यक्रम भी मंडल स्तर तक होंगे। इस बार विधानसभा में जो बजट मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पेश किया, उसमें भी महिलाओं की योजनाओं से संबंधित जेंडर बजट बढ़ाया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में धामी सरकार ने जेंडर बजट में 2423 करोड़ की बढ़ोतरी करते हुए 16,961.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इस साल इसमें 2730 करोड़ की और बढ़ोतरी करते हुए 19,692.02 करोड़ का प्रावधान कर दिया गया है। इस बजट में न केवल महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखा गया बल्कि उनके विकास, पोषण का भी खास ख्याल रखा गया है।