breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

डडरिया सल्ट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल 

अल्मोड़ा। डडरिया सल्ट के पास एक वाहन 10 मीटर नीचे खाई में गिर गया, जिसके कारण कार में सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। 
आज थाना सल्ट पुलिस को डायल 112 के माध्यम से डडरिया सल्ट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सल्ट पुलिस मय पुलिस बल व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। लगभग 10 मीटर नीचे खाई में गिरी कार में तीन लोग सवार थे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से देवायल अस्पताल, सल्ट भिजवाया। पुलिस के अनुसार घायलों मे पवन सिंह, उम्र 26 वर्ष, पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम सोकती हरड़ा भौनखाल, अजय रावत, उम्र 25 वर्ष, पुत्र देवेंद्र रावत, निवासी सियाली लेड़ा, डडरिया, सल्ट, अल्मोड़ा व कपिल सिंह, पुत्र जीवन सिंह, निवासी सोकती हरड़ा भौनखाल शामिल हैं।