breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राजधानी देहरादून मे मिला महिला का शव                

  देहरादून. देहरादून में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया हैं. मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान पाये गये हैं. यह घटना चूना भट्ठा इलाके  मे घटित हुई हैं। राजधानी देहरादून में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव मिला है. चूना भट्ठा के पुराने खंडहर के अंदर महिला का जो शव मिला है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई हो. पुलिस का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है. महिला का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में दशहत का माहौल. एसपी सिटी के साथ ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं. महिला के मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
 महिला का शव जहां मिला है वो इलाका देहात पुलिस के अंतर्गत आता है. मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पहुंचे. पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 28 साल है. महिला नशे की आदी बताई जाती है. परिजन कई बार महिला को हरिद्वार नशा मुक्ति केंद्र भेज चुके थे. इसके बावजूद उसकी नशे की आदत नहीं छूटी. महिला का पति भी नशे का लती है. वर्तमान में गाजियाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी मिली है कि 15 दिन पहले भी महिला नशा मुक्ति केंद्र से आई थी. उसके बाद तीन दिन से घर से लापता थी. परिजनों को कहना है नशे की हालत में वह घर से एक-दो दिन गायब होने के बाद वापस आ जाती थी. महिला की एक छोटी बहन है, जो उसके बच्चे का पालन पोषण कर रही है. पिता स्कूल का ऑटो चलाता है.