breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कैबिनेट मंत्री ने "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी

देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत में न्याय पंचायत सल्लारौतेला में "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। 
जन समस्याओं में प्रमुख रूप से सड़कें, टूटी नालियां, पेंशन, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल, राशन कार्ड और खेल मैदान बनवाने जैसी मांगे आई, जिन पर मैंने विभागों के अधिकारियों से जवाब मांगा। 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। 400 से ज्यादा लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान दो पात्र महिलाओं श्रीमती लीला देवी और श्रीमती लक्ष्मी देवी को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक की समस्याएं सुलझाने को प्रतिबद्ध है। जनता का यही विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का आधार है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि अगर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम में जो समस्याएं हमारे समक्ष लाई गई है अगले किसी कार्यक्रम में वह दोहरायी नहीं जानी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग श्रीमती हिमानी कुंडू, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, हरीश बिश्नोई, पूरन सिंह, नवीन, अशोक जलाल, कुंदन राम, जगदीश, वीरेंद्र चिलवाल, विपिन पाठक, प्रकाश जीना, नारायण सिंह, महेंद्र दीक्षित, हरीश रौतेला, पान सिंह आदि उपस्थित रहे।