breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, बर्फबारी   

देहरादून। उत्तराखंड में आज गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सुबह बर्फबारी हुई, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में बदलाव की संभावना जताई थी।
मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए पहाड़ों को सफेद चादर में ढक दिया। पूरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के बीच दृश्य बेहद मनमोहक नजर आए। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले जिलों में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।