breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलायी जागरूकता की पाठशाला      

   देहरादून, 20 मार्च। स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने  जागरूकता की पाठशाला चलायी। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर त्यूणी क्षेत्र में पुलिस ने  जागरूकता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों व उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान पुलिस टीम ने किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी व बैंक संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करने के लिए जागरूक किया। गौरा शक्ति एप की महत्वता के संबंध में उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस सहायता हेतु जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1090 तथा 181 के सम्बन्ध में  विस्तृत जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा “पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, महिला संबंधित अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज थाना त्यूणी क्षेत्रान्तर्गत स्थित पंडित शिवराम महाविद्यालय त्यूणी में पुलिस टीम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणों तथा आमजनमानस को महिला संबंधित अपराधों की जानकारी देते हुए नए कानून में महिलाओं की सुरक्षा हेतु किए गए प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ ही साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
 इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों द्वारा महिला अपराधों तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओ को शान्त किया गया। 
    जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही अपने आसपास किसी भी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु बताया गया।  इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को आकस्मिक स्थिती में पुलिस सहातया हेतु जारी किये गये हैल्पलाइन नम्बर: 112, 1090 तथा 181 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।