breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जांच की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन दिया ज्ञापन

देहरादून,।अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा किसान व मजदूरों के साथ किए गए बैंक घोटाले की जांच की मांग को लेकर आज राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन, पंजी. के बैनर तले आज देश के गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सदर सुरेश सेमवाल को संगठन के प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने सौंपा। श्री सेमवाल ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांग संबंधी ज्ञापन माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी तक पहुंचा दिया जाएगा।                                  
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि विगत 2011-12 से चला आ रहा बैंक घोटाला में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का संचालक मंडल व आर बी आई का एडिटर ग्रुप की मिलीभगत व साझेदारी रही है। यही नहीं RTO व पुलिस को 2022 से यह घोटाला पता है लेकिन कोई भी कार्रवाई न होना साबित करता है कि इस घोटाले में सभी बराबर के जिम्मेदार हैं। श्री शर्मा ने कहा कि बैंक का संचालक मंडल किसानों व मजदूरों की शेयर मनी डकार गए। उन्होंने जिला शासन व प्रशासन से मांग की कि किसान व मजदूरों की समस्या का समाधान निकाले अन्यथा संगठन किसी भी हद तक संघर्ष करने पर बाध्य होगा।                   
श्री शर्मा ने बताया कि आज इस मामले को लेकर राज्य के दौरे पर आए देश के गृह मंत्री माननीय अमित शाह के घेराव का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन के निवेदन पर मेरे निवास पर उक्त ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया है।           
ज्ञापन देने वालों में कपिल पंवार, राहुल रुहेला, मो.शराफत, मोहित, महताब सिद्दीकी आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।