breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण.                                              

Almora. जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी कैमरों, डबल लॉक सिस्टम तथा प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था तथा रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण रजिस्टर में अंकित किया जाए तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार ज्योति धपवाल, भरत सिंह रावत, राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।