सीएम ने अर्पित की सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि
देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सीएम ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे तत्वों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
