breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत औषधियों के भंडारण एवं रख रखाव का किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग 07 अप्रैल। आगामी श्री केदारनाथ चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय विशाल मिश्रा के निर्देशन के क्रम में आज दिन मंगलवार को केंद्रीय औषधि भंडार, पशु चिकित्सालय, रुद्रप्रयाग का औषधि निरीक्षक अमित कुमार आज़ाद द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधियों के सुरक्षित भंडारण एवं रख-रखाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा औषधियों के वितरण एवं भंडारण संबंधी अभिलेखों की जांच की गयी। साथ ही, औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु 08 औषधियों के नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए राजकीय विष्लेशणषाला, रुद्रपुर, उत्तराखण्ड को प्रेषित किए गए। सम्बन्धित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाही अमल में लायी जाएगी।
यह निरीक्षण/सैंपलिंग की कार्यवाही आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के क्रम में की गई है, ताकि पशुओं को गुणवत्तापरक दवाईयां उपलब्ध करायी जा सके। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि औषधियों के भंडारण, वितरण एवं उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। 
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रुद्रप्रयाग डॉ. आशीष रावत, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार गोयल, मुख्य पशु फार्मेसी अधिकारी श्री टीकाराम मैंठानी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।