breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड किसान सभा ने भेजा सीएम को ज्ञापन   

देहरादून । उत्तराखंड किसान सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश में भारी ओलावृष्टि और अत्यधिक बारिश पड़ने के चलते प्रदेश के सभी जिलों के किसानों की गेहूं की खडी व कटी फसलें बर्बाद होने के चलते प्रदेश के किसानों में भारी हताशा व निराशा व्याप्त है। सेब, आम, लीची सहित समूची बागवानी, तिलहन की फसलें व सब्जियों को भारी नुक्सान हुआ है । उत्तराखंड किसान सभा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी जिलों में फसलों के नुकसान का आंकलन करने हेतु तुरंत सर्वेक्षण कार्य किया आरम्भ जाय। ओलावृष्टि व भारी बारिश से गेहूं की खडी फसलों व कटी फसलों के नुकसान, तिलहन व दलहनी फसलों की बरबादी , सब्जियों व सेव, आम, लीची आदि बागवानी  उत्पादों के नुकसान की भरपाई की क्षतिपूर्ति के लिए किसानों प्रयाप्त मुआवजा दिया जाए। शीष्ट मंडल में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवान, प्रदेश के संयुक्त सचिव कमरूद्दीन, देहरादून किसान सभा की कोषाध्यक्ष सुधा देवली , प्रदेश राज्य कौंसिल सदस्य राजेंद्र पुरोहित, आसन मंडल किसान सभा के मंत्री प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे