breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

अनियंत्रित होकर पलट गई बस        

 नैनीताल. हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही केमू की बस ज्योलीकोट–भवाली मार्ग पर खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस (संख्या यूके-04 पीए-1112) सुबह करीब 7:30 बजे हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट के लिए रवाना हुई थी। भूमियाधार क्षेत्र के खुपी के पास अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे के समय बस में चालक, परिचालक समेत कुल 16 लोग सवार थे।
बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद तल्लीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जबकि 2 अन्य घायलों को भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बस चालक और परिचालक को भी उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में लगभग 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस तेज गति में थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पलट गई। हादसे के दौरान बस ने एक मैक्स वाहन को भी हल्की टक्कर मारी।पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।