breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सरकार की चुप्पी साधे रखना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक :  श्रीमती ज्योति              

 देहरादून. आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में देश व प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था और लगातार बढते महिला अपराध को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला ने प्रेस वार्ता करी। 
उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों एवं उनके करीबी लोगों पर महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों के आरोप सामने आए हैं जिनमें दुष्कर्म, यौन शोषण एवं महिला उत्पीड़न जैसे मामले शामिल हैं। इन मामलों को लेकर न तो केंद्र सरकार और न ही संबंधित राज्य सरकारें कोई ठोस एवं निष्पक्ष कार्रवाई करती दिखाई दे रही हैं। कुख्यात यौन अपराधी जैफ्री एपिस्टिन से जुड़ी फाइल्स में भी मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी का नाम आया है उन्होंने खुद माना कि वह एपस्टिन से मिले थे लेकिन संसद में इस बात पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी और मोदीनामा पुस्तक की लेखिका मधु किश्वर द्वारा भाजपा नेतृत्व एवं कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवाल गंभीर चिंताओं को जन्म देते हैं। इसके बावजूद भी सरकार द्वारा इन मुद्दों पर चुप्पी साधे रखना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। मधु किश्वर द्वारा देश के प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं के नाम महिला उत्पीडन के मामले में लिए गए है।
देवभूमि उत्तराखंड जो अपनी शान्ति, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए जाना जाता रहा है। वर्तमान भाजपा के राज में हत्या, महिलाओं के साथ दुराचार, बलात्कार और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते जघन्य अपराधों के कारण अत्यंत चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। प्रदेश में घटित महिला अपराध की हृदयविदारक घटनाओं ने न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाया है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता को भी झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश में हाल के वर्षों में महिला अपराध की घटनाएं अत्यधिक चर्चा का विषय रही हैं जिनमें 2022 में पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र के भाजपा नेता के रिसॉर्ट में अंकिता भंडारी हत्याकांड हुआ। इस घटना में एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। प्रकरण में वीआईपी की संलिप्तता उजागर हुई परन्तु राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करने से बचता रहा है।