breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक चरित्र उजागर : श्रीमती रेखा आर्या                        

 काशीपुर।आज उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। 
उन्होंने कहा कि आधी आबादी के अधिकारों का विरोध करने वालों को देश की जनता आने वाले चुनावों में करारा जवाब देगी। कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर न केवल महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि अपने राजनीतिक चरित्र को भी उजागर किया है। यह मुद्दा केवल राजनीति का नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों का है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश की महिलाएं इस अपमान को नहीं भूलेंगी और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में विपक्ष को सबक सिखाएंगी। हमारी सरकार महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण देने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय होते देखे हैं। मुझे विश्वास है कि महिला आरक्षण लागू करना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
इस अवसर पर मेरे साथ दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती सीमा चौहान जी, दर्जा राज्य मंत्री श्री मनजीत सिंह राजू जी, मेयर श्री दीपक बाली जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री गुरविंदर चंडोक जी, जिला महामंत्री श्री सुशील शर्मा जी, पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी जी, श्री राम मल्होत्रा जी एवं ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा जी सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।