breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 कांग्रेस ने की  महिला आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार की कड़ी निंदा 

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण प्रचार की कड़ी निंदा की है। डॉ. गोगी ने कहा कि भाजपा द्वारा यह झूठा नैरेटिव फैलाया जा रहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला विरोधी है और उसने संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया संवैधानिक संशोधन (131वां संशोधन) महिला आरक्षण को लागू करने के बजाय इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर अनावश्यक रूप से विलंबित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि संसद और राज्य विधानसभाओं में वर्तमान सीटों के आधार पर महिला आरक्षण को तत्काल लागू किया जाए। डॉ. गोगी ने कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना छोटे राज्यों के हितों के खिलाफ है और इससे देश का संघीय ढांचा प्रभावित हो सकता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर जानबूझकर देरी कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में जिला और महानगर स्तर जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि भाजपा के इस झूठे प्रचार का पर्दाफाश किया जा सके और जनता के सामने सच्चाई रखी जा सके। अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण, लैंगिक न्याय और लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।