breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

ड्रोन और कैमरों की नजर में आएंगे वनाग्नि के दोषी, रुद्रप्रयाग वन विभाग सख्त

 रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। तापमान में लगातार वृद्धि के चलते वनाग्नि की संभावनाओं को देखते हुए विभाग ने अब हाई-टेक निगरानी शुरू कर दी है। ड्रोन और कैमरा ट्रैप की मदद से जंगल में आग लगाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि वन प्रभाग की सभी छह रेंजों में संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी की जा रही है। आधुनिक तकनीक के जरिए आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि बढ़ते तापमान के मद्देनजर जंगलों के आसपास आग न लगाएं और वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें।