breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद देहरादून में बाल्दी नदी से सहस्त्रधारा बाजार के दोनों तटों पर अनुमानित लागत 2708 लाख की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य, कार्लीगाड़ गांव में कार्लीगाड़ नदी पर लागत ₹503 लाख से बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा ग्राम पंचायत धनौला से बांडावाली तक बाल्दी नदी के दोनों तटों पर लागत ₹854 लाख से बाढ़ सुरक्षा कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों की शीघ्र स्वीकृति हेतु निरंतर फॉलोअप करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए तथा सभी योजनाएं तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण की जाएं। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय राज, सहायक अभियंता सचिन सेमवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।