breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जन संवाद में 7 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

रुद्रप्रयाग। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 7 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समाधान के लिए भेजा गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम पोर्टल पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर कार्रवाई की जाएगी। जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम पंचायत डोबलिया के प्रधान मनीष चंद्र ने जखन्याल गांव में पानी के टैंक के लीक होने से जलापूर्ति बाधित होने की समस्या उठाई। वहीं बिजराकोट के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत चोपड़ा-उडामांडा मोटर मार्ग पर बौरा और रिंगदेरी स्थानों पर सड़क के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। भटवाड़ी गांव के विनोद लाल, रमेश लाल और सुरेश लाल ने सुरक्षा की दृष्टि से विस्थापन की मांग की, जबकि तुनेटा के कुंवर सिंह ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने की बात रखी। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान पाया गया कि सीएम पोर्टल पर एल-1 स्तर पर 119 और एल-2 स्तर पर 10 शिकायतें लंबित हैं, जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, जखोली के उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।