breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जंगल में लगी आग पर पाया काबू

अल्मोड़ा। आज समय पर सूचना प्राप्त हुई कि डोल आश्रम के समीप जंगल क्षेत्र में भीषण आग लग गई है, जो तेज़ी से फैलते हुए आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा बन सकती थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक मय पुलिस टीम के घटनास्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही फायर स्टेशन अल्मोड़ा से फायर कर्मियों की टीम आवश्यक अग्निशमन उपकरणों एवं फायर यूनिट वाहन के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस एवं फायर टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
पुलिस टीम द्वारा आग को पारंपरिक तरीके से पीट-पीटकर नियंत्रित किया गया, वहीं फायर यूनिट द्वारा होज लाइन बिछाकर पंपिंग के माध्यम से प्रभावी ढंग से आग बुझाने का कार्य किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया और पुलिस व फायर टीम के साथ मिलकर आग बुझाने में सक्रिय भागीदारी निभाई गई।