breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जौ भजे हरि को सदा, सोई परम पद पावेगा : कैलाश खेर

चमोली। सुप्रसिद्ध गायक और भगवान बदरी विशाल के अनन्य भक्त कैलाश खेर ने बदरीनाथ धाम की अपनी पावन यात्रा के दौरान चमोली पुलिस के सेवा भाव और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की है।
अपनी तीसरी बद्रीनाथ यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 15-20 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू और प्रशंसनीय हैं।इस पावन धाम की ऊंचाई और यहां की दिव्य व्यवस्थाओं को देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम साक्षात देवलोक में ही गमन कर रहे हों।कठिन परिस्थितियों में भी ड्यूटी पर तैनात जवानों का विनम्र और आत्मीय व्यवहार हर श्रद्धालु के मन में सुरक्षा और सम्मान का भाव जाग्रत करता है।
हमारा संकल्प है कि बाबा बदरी विशाल के द्वार पर आने वाला हर भक्त सुरक्षित महसूस करे और अपने साथ सुखद स्मृतियाँ लेकर लौटे।