breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

श्री केदारनाथ धाम यात्रा में अवैध डेरों पर सख्त कार्रवाई

पैदल मार्ग पर अनाधिकृत टेंट, डेरे हटाए गए
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं अनाधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर कुछ स्थानों पर अनाधिकृत रूप से लगाए गए टेंट/डेरे पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के निर्देशानुसार आज सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक सेक्टर अधिकारी एवं एमटीएफ सेक्टर लिनचोली की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर अवैध डेरों को हटाने का अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थारू कैंप में 02, छोटी लिनचोली में 03 तथा अन्य स्थानों सहित कुल 06 अनाधिकृत डेरे हटाए गए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का टेंट/डेरा स्थापित करना पूर्णतः प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, कुछ घोड़ा-खच्चर संचालकों द्वारा बिना आवश्यक दस्तावेजों तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन न किए जाने पर उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई तथा लाइसेंस ब्लॉक करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।