breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बदमाशों की फायरिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लगी गोली  

राजधानी मे हुई व्यक्ति के साथ लूट की घटना
आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी द्वारा भी की गई जवाबी कार्रवाई, बदमाश घायल, उपचार के दौरान बदमाश की मृत्यु 
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून, 30 अप्रैल। देर रात्रि को थाना प्रेमनगर पर कंट्रोलरूम/एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की गई है तथा इसी घटना के दौरान शिकायतकर्ता को गोली मारी गई है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो उक्त घटना का पीड़ित, घायल जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया जो घायल अवस्था में था, जिसके द्वारा बताया गया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों द्वारा जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, मेरे साथ लूटपाट की घटना कर मुझे गोली मार कर विश्रांति की तरफ भागे हैं और बताया कि मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी व मेरी आईडी व अन्य कागजात थे, जो मुझ से तमंचे की नोक पर लूट लिए व मुझे गोली मारकर भाग गए हैं।
 उक्त घायल को प्राथमिक उपचार देकर अपने साथ लेकर बताए गए रास्ते की तरफ बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी, जिसका पीछा गया गया तो कार सवारो द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर झोंकते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए। उनका पीछा किया गया तो उनके द्वारा फिर फायर किया गया, बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश को गोली लगने का कारण बदमाश घायल हो गया तथा अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए। जिनकी तलाश जारी है।
 उक्त घायल बदमाश तथा पीड़ित देवराज को तथा प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेम नगर लाया गया जहां से तीनों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल, चिकित्सालय पहुंचे। जनपद में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है, एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया। दौरान उपचार घायल बदमाश की मृत्यु हो गई है। एसएसपी देहरादून व अधिकारियों द्वारा कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचकर मृत बदमाश के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई। आवश्यक कार्यवाही/पूछताछ की जा रही है।