breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सीएम ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित                  

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हमारी मातृशक्ति गांव की चौपाल से लेकर संसद के पटल तक सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है, यह नए भारत की बदलती तस्वीर है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने वाला युगांतकारी संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से पारित यह अधिनियम मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का अभिन्न अंग बनाएगा। यह केवल प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने का ऐतिहासिक प्रयास है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधायक श्रीमती सविता कपूर उपस्थित रही।