breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जब पत्रकार बना देवदूत और खाकी बनी ढाल                  

पत्रकार की सतर्कता ने मासूम को मिलाया बिछड़े परिवार से
चमोली। कहते हैं कि अगर इंसानियत जिंदा हो, तो भटकते हुए कदम भी अपनी मंजिल पा ही लेते हैं। बीती रात बुसडीपुल सिमलसैण के पास एक 13 साल का बालक अनजान राहों पर भटकता हुआ मिला। वह डरा हुआ था और अपना पता बताने में असमर्थ था। इसी बीच, सिमलसैण निवासी पत्रकार गिरीश चन्द्र चन्दोला की नजर उस पर पड़ी। रात के अंधेरे में बच्चे को अकेला छोड़ना किसी खतरे से कम न था, लिहाजा गिरीश जी ने एक अभिभावक का फर्ज निभाते हुए उसे रातभर अपने घर पर सुरक्षित रखा।
आज सुबह होते ही गिरीश जी ने थाना थराली को सूचना दी। थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम और पत्रकार गिरीश ने मिलकर बच्चे के घर की खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत और सूचना तंत्र के जरिए पता चला कि बच्चा देवाल क्षेत्र का रहने वाला है । इसके बाद परिजनों को थाना थराली बुलाया गया।पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि गांव में अन्य बच्चों से विवाद होने पर गोकुल डर के कारण घर से चला गया था, जिसकी तलाश परिजन भी लगातार कर रहे थे।
थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने न केवल बच्चे के मन से डर निकाला, बल्कि माता-पिता को भी नसीहत दी कि— "बच्चे डाँट से नहीं, दुलार से सुधरते हैं।" उन्होंने परिजनों को समझाया कि बच्चों को इतना न डराएं कि वे खुद को असुरक्षित महसूस करने लगें।
इस पूरे रेस्क्यू में पत्रकार गिरीश चन्द्र चन्दोला जी का योगदान मिसाल के काबिल है। चमोली पुलिस ऐसे सजग नागरिकों को सलाम करती है जो वर्दी के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज की सेवा कर रहे हैं।