breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक                    

  Dehradun. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ VC के माध्यम से तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की।
CEO ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अन्तिम रुप देते हुए, मैपिंग में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फार्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से अनिवार्य रिव्यू कर उनका निष्पादन करें। प्रत्येक बूथ पर तैयार ASD (ऐबसेंट, शिफ्टेड, डेथ) लिस्ट को राजनीतिक दलों के BLA के साथ भी अनिवार्य रुप से साझा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में ASD सूची सभी BLA को उपलब्ध करा दी जाए।
उन्होंने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र की प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्लान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में सभी जिलाधिकारी सम्बंधित नगर निगम आयुक्तों के साथ बैठक कर SIR के प्लान को और प्रभावी बनाए। 
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से जुड़े।