breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राज्य सभा सांसद ने किया व्यायाम शाला का भूमि पूजन

हरिद्वार 14 मई। पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों के लिए खुशी की बात है कि पुलिस लाइन में सांसद निधि से 25 लाख लगात से व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा, जिसका भूमि पूजन इव शिलान्यास राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया।इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पुलिस जवानों की फिटनेस के लिए 25 लाख सांसद निधि से व्यायामशाला तैयार की जायेगी,जिसका आज भूमि पूजन किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य हो रहे हैं तथा खेलों और फिटनेस को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में यह व्यायामशाला पुलिस कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि पुलिस जवान दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, ऐसे में उनकी शारीरिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस व्यायामशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जवानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।उन्होंने कहा कि यह व्यायामशाला आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी, जिससे पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल जवानों के मनोबल को बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया तथा पुलिस लाइन में व्यायामशाला निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराए जाने के लिए राज्य सभा सांसद का आभार व्यक्त किया।