पैनेसिया हॉस्पिटल के एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गढ़वाल आयुक्त पहुँचे पैनेसिया हॉस्पिटल
देहरादून. पैनेसिया हॉस्पिटल के एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. ICU में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत, 10 घायल, तीन पुलिसकर्मी भी हुए बीमार. गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय सहित कई अधिकारी पैनेसिया हॉस्पिटल पहुँचे.
देहरादून हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। देखते ही देखते पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। घटना के बाद आनन-फानन में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि आईसीयू में भर्ती महिला बीरावती की इस दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
नाम पता मृतक
1- वीरवती पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम - कांवली, बल्लीवाला, देहरादून, उम्र 60 वर्ष
विवरण घायल व्यक्ति
1- राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष
2- मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष
3- शंभू दास पुत्र गिरवानदास उम्र 45 वर्ष निवासी भगवानपुर हरिद्वार
4- गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर उम्र 2 1/2 वर्ष
5- दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली
6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात
7- संगीता देवी पता अज्ञात
8- खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार
9- नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष
10- निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर, उम्र 69 वर्ष (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)
बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिस कर्मी
1- अ.उ.नि. नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
2- कानि. बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
3- कानि. बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)
