breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

छात्र-छात्राओं ने किया राजकीय पौधालय का शैक्षणिक भ्रमण

बागेश्वर।  जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में छात्र-छात्राओं के एक दल ने राजकीय पौंधालय (नर्सरी) का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चों को पौधों के रोपण, संरक्षण एवं देखभाल पॉलीहाउस, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, कटिंग, ग्राफ्टिंग, बडिंग, पौधों के रखरखाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न फलदार एवं पुष्पीय पौधों की प्रजातियों से भी अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने नर्सरी में तैयार की जा रही पौधों की विविध किस्मों को करीब से देखा और उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त की। 
पहली बार बड़ी संख्या में बच्चों को नर्सरी भ्रमण कराया गया, जिससे विद्यार्थियों में कृषि एवं उद्यानिकी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हरीश जोशी ने बच्चों एवं किसानों को विभागीय योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा उद्यानिकी से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी। 
इस अवसर पर जनपद के प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आधुनिक खेती एवं बागवानी के लाभों के बारे में जानकारी दी। 
उद्यान निरीक्षक प्रमोद राणा ने बताया कि पौधालय भ्रमण को अधिक आकर्षक एवं सुगम बनाने के लिए जिला योजना 2026 के अंतर्गत 13.10 लाख रुपये की लागत से वॉकिंग ट्रेल निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पौधालय परिसर में आगंतुकों के लिए दो बैंबू हट बनाए जाएंगे। साथ ही बाउंड्री वॉल पर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण से संबंधित प्रेरक स्लोगन और पोस्टर अंकित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त परिसर में आम, लीची एवं अमरूद की उन्नत किस्मों के पौधों का रोपण किया जाएगा। इन प्रयासों से पौधालय को एक आकर्षक शैक्षणिक, पर्यावरणीय एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।