breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

देहरादून, 02 मई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।     मुख्य विकास अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय स्तर पर सत्त निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, यह भी कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सफल बनाएं। बैठक के दौरान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक प्रगति बढाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाना अपेक्षित है। जिले में 78.52 प्रतिशत मतदाता  सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य कर लिया गया है, जिनमें विधानसभा चकराता में 90.46, विकासनगर में 79.81, सहसपुर में 80.64, धर्मपुर में 76.58, रायपुर में 75.83, राजपुर रोड में 73.36, देहरादून कैंट में 76.52, मसूरी में 77.29, डोईवाला में 79.45 तथा ऋषिकेश में 76.26 प्रतिशत् मैपिंग कार्य कर लिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त एईआरओ को निर्देशित किया कि किया मैपिंग कार्यों की प्रगति बढाई जाए। इसके लिए अपने स्तर पर बीएलओ के प्रतिदिन के कार्यों की समीक्षा करें।