breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बीजेपी विधायक अरविंद पांडे ने वायरल पत्र को सिरे से खारिज किया

देहरादून।  उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों उधम सिंह नगर जिले की गदरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरविंद पांडे खासे चर्चाओं में हैं। खबरें यहां तक सामने आई हैं कि अरविंद पांडे अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं। वहीं बीते दिनों खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी अरविंद पांडे के नाम का कथित पत्र दिखाया था, जिसमें उनकी नाराजगी का ज्रिक किया गया था। इस पत्र के वायरल होने के बाद से ही तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है. लेकिन आज खुद बीजेपी विधायक अरविंद पांडे ने सामने आकर तमाम सवालों के जवाब दिए। दरअसल, उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों एक वायरल पत्र को लेकर हलचल तेज हो गई है। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित इस पत्र ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया था। पत्र में कथित तौर पर अरविंद पांडे की तरफ से उनके उत्पीड़न और अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार और संगठन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। हालांकि, पूरे मामले पर अब खुद विधायक अरविंद पांडे सामने आए हैं और उन्होंने इस वायरल पत्र को सिरे से खारिज कर दिया है। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने साफ कहा कि उनके नाम से वायरल हो रहा पत्र पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विपक्ष की सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसका उद्देश्य भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाना है।
अरविंद पांडे ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और संगठन में उन्हें पूरा सम्मान मिल रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और पार्टी के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा ने भी इसे गंभीरता से लिया है और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लेकर अब भी हमलावर नजर आ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अरविंद पांडे के कथित पत्र को लेकर बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डाली थी। उन्होंने पत्र में लगाए गए आरोपों के आधार पर सीएम धामी का इस्तीफा तक मांग लिया था।