breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की सचिव लोक निर्माण विभाग के पंकज पांडे से मुलाकात

आज पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड शासन के माननीय सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD)
श्री पंकज पांडे जी से मुलाकात की। इस दौरान मन्नूगंज और दांडीपुर क्षेत्र में चल रहे नाले ढकने एवं निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर गंभीर चिंता जताई गई और कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।
राजकुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल में भुर्सा स्टोर से चकराता रोड तक नाला निर्माण का टेंडर पूर्व में ही पास किया गया था, लेकिन उसके बाद कार्य शुरू नहीं हो पाया या बेहद धीमी गति से चल रहा है। इस लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। आगामी बारिश से पहले इस कार्य को पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है।
इसके अलावा मनोगंज क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य पर भी सवाल उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई स्थानों पर नाले को अत्यधिक ऊँचा बना दिया गया है, जिससे लोगों के आवागमन में कठिनाई हो रही है और भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। इसे तकनीकी रूप से सही ढंग से और संतुलित स्तर पर बनाने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने आसपास की सड़कों की जर्जर स्थिति को भी उठाया और शीघ्र सुधार की मांग की। माननीय सचिव श्री पंकज पांडे जी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष  लालचंद शर्मा,  पार्षद निखिल कुमार,  प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस प्रियांश छाबड़ा , गुलशन सिंह , नमन और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।