breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

असम भ्रमण पर रहेंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी राज्य में चाय उत्पादन के विस्तार एवं बेहतर विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देश के प्रमुख चाय उत्पादक राज्य असम के 5 दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी असम के प्रमुख चाय बागानों का दौरा कर उत्पादन क्षमता, प्रसंस्करण एवं विपणन प्रणाली का विस्तृत अध्ययन करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत वे स्थानीय चाय उत्पादकों, निर्यातकों तथा विशेषज्ञों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में चाय की गुणवत्ता सुधार एवं विपणन को सशक्त बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करेंगे। भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री असम की आधुनिक चाय फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर वहां अपनाई जा रही नवीनतम तकनीकों का अवलोकन करेंगे तथा फैक्ट्री स्वामियों के साथ संवाद कर उत्तराखण्ड में तकनीकी उन्नयन की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इस भ्रमणदल में उत्तराखण्ड से कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, सल्ट विधायक महेश जीना, चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह महरा, कृषि सचिव डा0 एस0एन0 पाण्डेय, चाय विकास बोर्ड के निदेशक महेन्द्र पाल तथा चाय उत्पादक किसान बंसत जोशी शामिल हैं।