breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

गैंगरेप कांड : कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग  

देहरादून। आज कैंट विधानसभा के यमुना कॉलोनी चौक, चकराता रोड पर उत्तराखंड में युवा कांग्रेस नेता रितेश छेत्री के संयोजन में प्रदेश में  लगातार बढ़ते महिला अपराधों और चंपावत की शर्मनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के युवा नेता रितेश छेत्री एवं मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। रितेश छेत्री ने कहा कि देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। अंकिता भंडारी को तीन साल बाद भी  न्याय नहीं मिला और अब मुख्यमंत्री की अपनी विधानसभा चंपावत में 16 वर्षीय बेटी के साथ दरिंदगी रूह कंपा देने वाली घटना है। जब मुख्यमंत्री की अपनी विधानसभा में ही बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं, तो पूरे प्रदेश की स्थिति क्या होगी? गरिमा  ने कहा कि चंपावत की घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया है। सत्ता से जुड़े लोगों के नाम लगातार गंभीर अपराधों में सामने आना बेहद चिंताजनक है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा करने में विफल मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। दसौनी ने सत्ता रूढ़ दल की महिला नेत्रियों जिन्होंने पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध ली है उनसे  सवाल किया कि क्या यही है भाजपा का नारी शक्ति वंदन ? और कहां गई बात-बात पर प्रेस वार्ता करने वाली भाजपा की महिला नेत्रियां? उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को “देवभूमि” कहने वाली भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान पीयूष जोशी, माही जेटली, राजीव प्रजापति, पिया थापा, कासिम चौधरी, प्रियांशु गौड़, वंश सूद, रहमान इत्यादि उपस्थित रहे।