breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की कवायद तेज  

देहरादून। टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है।  मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में इस संबंध में विभिन्न  विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और इसे लेकर कॉम्प्रेहेंसिव प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी पूरे क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीएमओ) के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक एवं सम्पूर्ण कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें टिहरी झील रिंग रोड का निर्माण, आईकोनिक ब्रिज और हरे-भरे पैदल मार्ग शामिल हों। जहां एक ओर एडवेंचर टूरिस्ट के साथ-साथ वेलनेस सेंटर्स हों तो दूसरी ओर ईको पार्क और प्राकृतिक व्यू पॉइन्ट्स भी हों। उन्होंने कहा कि इसमें फेजवाइज़ काम किया जा सकता है, परन्तु योजना एक बार में संपूर्ण रूप से तैयार की जाए। मुख्य सचिव ने टिहरी पहुंचने के लिए एंड टू एंड कनेक्टिविटी पर भी फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि नए रूट्स की सम्भावनाएं भी तलाशी जाएं। उन्होंने साइट स्पेसिफिक कंस्ट्रक्शन पर जोर देते हुए पूरे क्षेत्र में ग्रीन एरिया एवं प्राकृतिक सौन्दर्यता को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने परियोजना में वॉटरड्रोम और वॉटरपोर्ट को भी शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आइकोनिक पुलों का निर्माण एवं डिजाइन सी-प्लेन परियोजना को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने डोबरा चांठी पुल के पास स्थित हेलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इस परियोजना में कार्य करने वाली सभी संस्थाएं आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। इस अवसर पर सचिव श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव श्री विनीत कुमार एवं श्री अभिषेक रोहिला सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।