breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

चम्पावत। जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी द्वारा मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा, रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट जैसे संवेदनशील चुनावी उपकरणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की वैधता एवं स्थिति तथा आपातकालीन अलार्म सिस्टम की सघन जांच की। साथ ही सुरक्षा में तैनात कार्मिकों की सतर्कता और उपस्थिति का भी परीक्षण किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरणों का नियमित तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस परिसर में 24×7 सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी से नंदन तड़ागी एवं हेमंत जोशी तथा कांग्रेस से मनीष महर के साथ अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।