breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बद्रीनाथ धाम में चला संयुक्त सफाई अभियान 

चमोली। विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में आज पुलिस, आईटीबीपी एवं एसडीआरएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से  सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जवानों ने मंदिर परिसर, तप्त कुंड, नदी किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए धाम की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु सभी जवान पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ सफाई अभियान में जुटे दिखाई दिए। हाथों में झाड़ू और सफाई उपकरण लेकर जवानों ने न केवल कूड़ा-कचरा हटाया, बल्कि श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं तप्त कुंड क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, कचरे एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। वहीं अलकनंदा नदी किनारे भी विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया।
पुलिस, आईटीबीपी एवं एसडीआरएफ के जवानों ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि धाम की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रद्धालु कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा प्लास्टिक एवं गंदगी फैलाने से बचें।