breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

प्रशिक्षण महाअभियान 2026 मे हुआ प्रदर्शनी उद्घाटन

देहरादून। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला-2026’ के उद्घाटन सत्र पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ के विचारों से संबंधित विषय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन शीर्ष नेतृत्व के साथ किया गया। 
यह प्रदर्शनी केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक यात्रा, संगठनात्मक विकास एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को सजीव रूप में प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है।
यह प्रदर्शनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करती है। साथ ही भाजपा के इतिहास, संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, सेवा कार्यों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान को प्रेरणादायी स्वरूप में प्रदर्शित भी करती है। ऐसी प्रदर्शनी कार्यकर्ताओं को संगठन की वैचारिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करती है।
यह नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक संस्कार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।