breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मेयर ने किया “सुशीला बलूनी द्वार” का लोकार्पण            

      देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन की अग्रणी संघर्षशील महिला एवं मातृशक्ति की प्रतीक श्रद्धेय स्व. सुशीला बलूनी जी की पुण्यतिथि पर आज राजपुर रोड विधानसभा अंतर्गत वार्ड 12 बकरालवाला में म्युनिसिपल कारपोरेशन देहरादून निर्मित “सुशीला बलूनी द्वार” का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्व. सुशीला बलूनी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया। उनका संघर्ष, समर्पण और उत्तराखण्ड के प्रति प्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
नगर निगम देहरादून शहर के विकास के साथ-साथ राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान एवं उनकी स्मृतियों को संरक्षित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी, क्षेत्रीय पार्षदगण, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।