breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नींद की झपकी : वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, तीन की मौत  

चमोली, 30 मई । आज प्रातः लगभग 05:50 बजे चौकी प्रभारी देवाल उप निरीक्षक संदीप देवरानी द्वारा थानाध्यक्ष थराली को सूचना दी गई कि ग्राम ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में एक वाहन सड़क से लगभग 400-500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष थराली मय पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही उपजिलाधिकारी थराली को अवगत कराते हुए राहत एवं बचाव कार्य हेतु डीडीआरएफ टीम को भी मौके पर भेजने का अनुरोध किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाँक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, जिनका देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था, के पार्थिव शरीर को निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव ला रहे थे। वहीं बलबीर सिंह स्वयं वाहन संख्या यूके 07डी-2979 (ईको वैन) से अपने परिजनों के साथ देहरादून से ग्राम बाँक, लोहाजंग अंतिम संस्कार हेतु लौट रहे थे।
वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को संभवतः नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस, डीडीआरएफ एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के नाम निम्नवत हैं:
1. कविता देवी पत्नी खुशाल सिंह, उम्र 32 वर्ष
2. मयंक सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 08 वर्ष
3. रोशनी पुत्री लक्ष्मण सिंह, उम्र 18 वर्ष
उक्त सभी घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना में निम्न व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई:
1. बलबीर सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी ग्राम बाँक लोहाजंग, उम्र 52 वर्ष
2. शांति देवी पत्नी स्व. बलबीर सिंह, उम्र 48 वर्ष
3. आंशु बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह, उम्र 18 वर्ष